महादेवघाट अम्लेश्वर में नव निर्माणधिन मंदिर 9 अगस्त को शिव सहस्त्राभिषेक एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजनरायपुर। महादेवघाट, अम्लेश्वर स्थित नव निर्माणाधीन मंदिर में रविवार, 9 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे से भगवान शिव के सहस्त्राभिषेक एवं श्री सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए संध्या 4 बजे तक प्रसादी की व्यवस्था की गई है।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्वजनों से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।धार्मिक अनुष्ठान का संचालन भगवताचार्य पंडित प्रयाग दत्त पाण्डे एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि-विधान से कराया जाएगा।यह आयोजन वाष्र्णेय एवं शर्मा परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।आयोजन में दर्शनाभिलाषियों के रूप में नरेन्द्र अग्रवाल, अवकाश श्रीवास्तव, डॉ. वी. वालाकृष्ण, आशुतोष त्रिपाठी, मनीष पंडित, मोहित मित्तल, हेमन्त गोयल, प्रदीप गोयल, डी. के. सिन्हा, श्याम बद्धदेव, अधिवक्ता एन. के. ठाकुर, सुनील शर्मा, विजय लालवानी, सीए बलराम राठौर, सांउदर राजन, कृष्णा खेमानी, सागर सिंह ठाकुर, दिलीप अग्रवाल एवं अमित रामटेके सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
महादेवघाट अम्लेश्वर में 9 अगस्त को शिव सहस्त्राभिषेक एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजनरायपुर। महादेवघाट, अम्लेश्वर स्थित नव निर्माणाधीन मंदिर में रविवार, 9 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे से भगवान शिव के सहस्त्राभिषेक एवं श्री सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य धार्मिक आयोजन
















Leave a Reply