रायपुर विवरण:- प्रार्थिया/पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थिया के घर के बाथरूम नहाते समय चोरी छूपे अश्लील वीडियो मोहल्ले के ही एक नाबालिग बालक द्वारा बनाया गया है कि शक होने पर उक्त नाबालिग बालक के दोस्त आरोपी लक्की तंगील का मोबाइल पीड़िता द्वारा चेक करने पर पीड़िता के साथ साथ मोहल्ले के अन्य और 3 लड़कियों का भी नहाते समय का अश्लील वीडियो बनाया है और नाबालिग बालक अपने दोस्त कृष्णा लंगोटे तथा लक्की तंगील को भेजा है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 77 BNS , 66 E आई टी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा नाबालिग बालक तथा आरोपीगण की पतासाजी कर 24 घण्टे के भीतर ही नाबालिग बालक तथा आरोपी 01. कृष्णा लंगोटे पिता स्व. किरण लंगोटे उम्र 19 साल पता रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.) व 02. लक्की तंगील पिता स्व. मुकेश तंगील उम्र 21 साल पता शीतला मंदिर के सामने, शास्त्री मार्केट मुर्गी दुकान के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.) को पड़कर पुछताछ कर उनके कब्जे से 3 नग मोबाईल बरामद किया जाकर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग बालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपीगण के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल दाखिल कराया गया है ।
नाम आरोपी:-
- कृष्णा लंगोटे पिता स्व. किरण लंगोटे उम्र 19 साल पता रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.)
- लक्की तंगील पिता स्व. मुकेश तंगील उम्र 21 साल पता शीतला मंदिर के सामने, शास्त्री मार्केट मुर्गी दुकान के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.)
- विधि से सपंर्घर्त बालक












