परिवार के साथ बाइक से आमापारा बाजार पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, दीपावली की खरीदी कर बाजार की रौनक का लिया आनंद*

7 नवंबर 2026/*रायपुर।** दीपावली के पावन पर्व पर बाजारों में रौनक और चहल-पहल के बीच रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय परिवार के साथ बाइक से आमापारा बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने दीपावली एवं पूजा-पाठ से संबंधित विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की।विकास उपाध्याय ने बाजार में फूल-मालाएं, लाई-बताशा, चिड़िया चुगना, तोरण, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा की थाली, धूप-अगरबत्ती, कपूर, रुई की बाती, घी, तेल, रंगोली के रंग, शुभ-लाभ, कलश, नारियल, सुपारी, मिठाइयां, खील, खिलौने एवं सजावट के अन्य सामान खरीदे।इस दौरान उन्होंने बाजार की रौनक, स्थानीय दुकानदारों की मुस्कान और दीपावली की खरीदारी के उत्साह का आनंद लिया। परिवार के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी करने का यह अवसर पर्व की खुशियों और पारिवारिक परंपराओं को और भी खास बनाता नजर आया।इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई उमंगों का प्रकाश लेकर आए।**दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।** 🪔