29राजधानी रायपुर में सोन डोंगरी में बहु प्रतीक्षित डॉग इंफरमरी सेंटर शुरू हुआ ये छतीसगढ़ का पहला केंद्र होगा जिसमें आवारा कुत्तों को कूलर की ठंडी हवा टाइल्स लगे फर्श और पंखे लगे कमरों में रखा जा रहा है वही उनको खाने में चिकन दाल दिया जा रहा है हरियाणा की कम्पनी “स्नेह “ने यह जिम्मा लिया है पर रायपुर वासियों को लगता था कि आवारा कुत्तों के काटने से अब बच जाएंगे पर ऐसा नही है इस केंद्र में आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाती है और वापस शहर में छोड़ दिया जा रहा है चूंकि यह डॉग शेल्टर नही है इसीलिए ऐसा इकरार हुआ है कुत्तों की संख्या में भले कमी आ सकती है वो तो समय बताएगा लेकिन हम लोग जब आधी रात घर लौटते है तब इन कुत्तों का ख़ौफ़ हमेशा रहता है लाखो रुपये खर्च करके इतना बड़ा सेंटर बनाने की क्या जरूरत है इस सेंटर में एक साथ 300 कुत्तों को रखने के लिए केज बने हुए है













Leave a Reply