25 अक्टूबर 2026 /रायपुर।** राजधानी रायपुर में दिगम्बर जैन समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।इसमें आरती थाली सजाओं प्रतियोगिता भी आज्योजन किया, विभिन्न मंडलों द्वारा नाट्य,ओर नृत्य प्रस्तुत किया, आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र की पूजा अर्चना की, विभिन्न पूजापाठ ओर धार्मिक परंपराओं, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखती है। इस अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। दिगम्बर जैन समाज के इस आयोजन ने समाज के लोगों को एकजुट होने और अपनी धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम के माध्यम से धर्म, संस्कार और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। उत्सव में समाज की सहभागिता से धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा।**जनभारत संवाद | रायपुर**
























