19 सितम्बर 2826/राजनांदगांव गणेश उत्सव के समापन के साथ शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष राजनांदगांव शहर में 33 गणेश झांकियां निकाली जाएंगी। गणेश विसर्जन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में गणेश उत्सव समितियों तथा डीजे-धुमाल संचालकों की बैठक लेकर झांकी के रूट, ध्वनि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी वैशाली जैन सहित शहर के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गणेश समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और समय का पालन करने तथा विसर्जन के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।मानव मंदिर चौक से होकर गुजरेगी सभी झांकियांप्रशासन द्वारा गणेश विसर्जन झांकियों के लिए निर्धारित रूट के अनुसार सभी 33 झांकियां मानव मंदिर चौक (महाकाल चौक) से होकर निकलेंगी। इसके बाद झांकियां भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक और गंज चौक होते हुए नंदई से मोहारा पहुंचेंगी, जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।प्रशासन ने समितियों को निर्धारित समय का पालन करने के साथ-साथ एक-दूसरे से समन्वय बनाकर झांकियां निकालने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित न हो।डीजे और ध्वनि व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देशबैठक में डीजे-धुमाल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। झांकी में अधिकतम 4 बेस और 4 टॉप यानी कुल 8 साउंड सिस्टम ही उपयोग करने की बात कही गई।इसके साथ ही ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा अश्लील एवं विवादित गानों का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए।वाहन और जनरेटर में पहले से रखें पर्याप्त ईंधनपुलिस प्रशासन ने झांकी में शामिल वाहनों और जनरेटर में पर्याप्त ईंधन पहले से रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन यात्रा के दौरान यदि कोई वाहन बीच रास्ते में ईंधन खत्म होने के कारण बंद होता है तो इससे यातायात बाधित हो सकता है और जाम की स्थिति बन सकती है।वाहन चालकों को वाहन छोड़कर इधर-उधर नहीं जाने तथा वाहन की चाबी अपने पास रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासन की अपीलजिला एवं पुलिस प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों, डीजे संचालकों और श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से गणेश विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न















