29 सितम्बर 2026/रायपुर। राजधानी रायपुर में निकली 28 सितम्बर की रात शहर में निकली भव्य झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़ उमड़ी। भारी भीड़ के बावजूद पुलिस बल पूरे रूट पर मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से संभाला।पुलिस जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।इसी दौरान पुलिस की चेकिंग कार्रवाई में चाकू, कैंची हाथे में पहने नुकीले कड़े सहित अन्य धारदार सामान बरामद किए गए। पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई जांच से संभावित अप्रिय स्थिति को टालने में मदद मिली।झांकी के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों की सक्रियता लगातार दिखाई दी। भीड़ के बीच पुलिसकर्मी लोगों को सुरक्षित रास्ता देने, व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने में जुटे रहे।भव्य आयोजन के दौरान पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की लोगों के बीच भी चर्चा रही। नागरिकों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया।
















Leave a Reply