रायपुर कचना में होगा 25 फिट के रावण का दहन ओर आतिश बाजी।

राजधानी रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत नगर कचना में इस वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा।विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ कचना में दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। रावण दहन देखने के लिए क्षेत्र के नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और आसपास के रहवासियों के पहुंचने की उम्मीद है। **स्थान:** नगर कचना, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9, रायपुर- **रावण के पुतले की ऊंचाई:** 25 फीट-