रायपुर शहर में आज दो जगह गूंजेंगे बाबा रामसापीर के भजन, भव्य जगराता एवं महाप्रसादी का आयोजन।

रायपुर में आज गूंजेंगे बाबा रामसापीर के भजन, भव्य जगराता एवं महाप्रसादी का आयोजन।रायपुर। बाबा रामदेव पीर, रामसा पीर के भक्तों के लिए

राजधानी रायपुर में आज 12 सितंबर शनिवार को भव्य जगराता एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सनातन धर्म प्रेमियों और बाबा रामसापीर के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार जगराता 12 सितंबर की शाम 7 बजे से 13 सितंबर की सुबह 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा बाबा रामसापीर की महिमा का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन गायक अनिल नागौरी, अंकुश गहलोत एवं पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक भवन, जयस्तंभ चौक, रायपुर में किया जाएगा। जगराते के पश्चात 13 सितंबर की सुबह 7 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।आयोजकों ने बताया कि समय के अभाव में यदि कमेटी के सदस्य किसी श्रद्धालु तक व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्रिका नहीं पहुंचा पाए हैं, तो इस निमंत्रण को ही आमंत्रण मानकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हम सभी का कार्यक्रम है।कार्यक्रम का आयोजन सर्व मारवाड़ी (राजस्थानी) समाज एवं सनातन धर्म प्रेमियों तथा रूणीचा श्याम संगठन, छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से जगराते में पहुंचकर बाबा रामसापीर का आशीर्वाद लेने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।संपर्क: 9303817772, 7898246715, 9300639484🚩 जय बाबा री सा! जय रामसा पीर! 🚩

वहीं दूसरा प्रोग्राम आज रामदेव बाबा के भक्तों के लिय मानवास रियलिटी भवन रायपुर चौक के आगे ,भजन संध्या 8:00 बजे से वही गुरूदेव 108 श्री माधुदास जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त होगा ओर रामदेव जी महाराज के भजनो का आनंद ओर सपरिवार भोजन प्रसादी शनिवार शाम को भी हे ओर रविवार सुबह पेदल जोत लेकर अम्बां माता मंदिर मे भी आप सभी पेदल यात्रीयो के लिए भोजन प्रसाद रखा गया हे ।