17 सितंबर 2026/रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को रायपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पैदल मशाल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर इस मार्च का आयोजन किया है।कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार मशाल मार्च आज 17 सितंबर 2026 को शाम 6:30 बजे गांधी मैदान से शुरू होकर राजीव गांधी चौक तक जाएगा।कांग्रेस ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, छात्रों से जुड़े मुद्दे, पेपर लीक और अन्य जनसमस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाने की बात कही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार जनहित के मुद्दों से दूर है और जनता को गुमराह किया जा रहा है।प्रदेशभर के कांग्रेसजनों से शामिल होने का आह्वानशहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने प्रदेश एवं रायपुर शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मशाल मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है।आह्वान में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है।स्थान: गांधी मैदान, रायपुर,समय: शाम 6:30 बजे,मार्ग: गांधी मैदान से राजीव गांधी चौकदिनांक: 17 सितंबर 2026











