सीछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘मैरिज स्कै-म’ का मामला: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9.5 लाख की ठ-गीरायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक 80 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग से करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, हांडीपारा एचएमटी चौक निवासी मनहरण लाल टिकरिहा, जो रविशंकर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त टेक्नीशियन हैं, ने विवाह के लिए एक मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया था। इसी दौरान उन्हें “रजनी शर्मा” नाम की महिला का नंबर दिया गया। महिला ने खुद को कोरबा की रहने वाली और रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर बताकर बातचीत शुरू की और कुछ ही दिनों में भरोसा जीत लिया।इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से पैसे मांगना शुरू किया। पहले परिवार में शादी का हवाला देकर रकम मांगी गई, फिर एक्सीडेंट और इलाज जैसे कारण बताकर बार-बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। यह सिलसिला जून 2025 से जनवरी 2026 तक चलता रहा, जिसमें बुजुर्ग ने कुल 9.5 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में भेज दिए।जब मार्च 2026 में आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया और संपर्क टूट गया, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट की धारा 66D और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन या फोन पर होने वाले रिश्तों में जल्दबाजी न करें और किसी भी तरह की आर्थिक लेनदेन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
रायपुर में ‘मैरिज स्कै-म’ का मामला: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9.5 लाख की ठ-गी ,रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,













Leave a Reply