सीएम हेल्पलाइन 1076 समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद सेतु शिकायत से समाधान आम नागरिक कर सकते शिकायत दर्ज।

रायपुर, 30 सितंबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके निराकरण की दिशा में सीएम हेल्पलाइन 1076 महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन के जरिए नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ संबंधित विभाग, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।सीएम हेल्पलाइन की उपयोगिता केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं है। कई मामलों में नागरिकों को यह जानकारी नहीं होती कि उनकी समस्या का समाधान किस विभाग से होगा या इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। ऐसे मामलों में हेल्पलाइन नागरिक और संबंधित विभाग के बीच सेतु का काम कर रही है।आराधना के आधार कार्ड में सुधरी जन्मतिथिसरगुजा जिले के ग्राम करिया की छात्रा आराधना सिंह का मामला इसका उदाहरण है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कॉलेज में प्रवेश की तैयारी के दौरान आराधना को पता चला कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज है। आधार में दर्ज जन्मतिथि और वास्तविक जन्मतिथि में करीब तीन वर्ष का अंतर था।उन्होंने आधार केंद्र और डाकघर के माध्यम से सुधार कराने का प्रयास किया, लेकिन अधिक अंतर होने के कारण सामान्य प्रक्रिया से संशोधन नहीं हो सका। इसके बाद उनके चाचा ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने परिवार से संपर्क किया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। जन्म प्रमाण पत्र, शपथ पत्र सहित जरूरी दस्तावेज तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब एक सप्ताह में आराधना के आधार कार्ड में जन्मतिथि का सुधार हो गया।आधार में सुधार होने से आराधना के लिए कॉलेज प्रवेश और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रक्रियाओं में संभावित परेशानियों का रास्ता साफ हुआ। आराधना ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।विद्यार्थी से किसान तक, नागरिकों के लिए मददगारसीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अलग-अलग वर्गों के नागरिक अपनी समस्याएं शासन के समक्ष रख सकते हैं। विद्यार्थियों के दस्तावेज और शिक्षा संबंधी मामलों से लेकर किसानों की शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से जुड़ी समस्याएं, लंबित आवेदनों और विभागीय प्रक्रियाओं से संबंधित विषयों में हेल्पलाइन सहायता का माध्यम बन रही है।ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है, क्योंकि सही विभाग और प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने पर उन्हें कई बार अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से संबंधित विभाग तक शिकायत पहुंचने और आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।सुशासन की दिशा में नागरिक-केंद्रित पहलनागरिकों की समस्याओं को सुनना, उन्हें सही प्रक्रिया की जानकारी देना और संबंधित विभाग के माध्यम से निराकरण की दिशा में कार्रवाई करना सुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सीएम हेल्पलाइन 1076 शासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने वाली व्यवस्था के रूप में काम कर रही है।आराधना के मामले में आधार कार्ड में जन्मतिथि का सुधार उनके लिए केवल दस्तावेज में बदलाव नहीं रहा, बल्कि इससे उच्च शिक्षा और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी संभावित बाधा भी दूर हुई। यह प्रकरण बताता है कि समय पर सही मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहयोग नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण राहत का माध्यम बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *