15 अक्टूबर 2026रायपुर *शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन पर्व पर 501 कन्या भोज का भव्य आयोजन*आज शारदीय नवरात्रि की पावन पंचमी के शुभ अवसर पर, विगत 7 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, *नगर पालिक निगम रायपुर के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* के द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के साथ साथ आस पास के गुरु गोविंद सिंह वार्ड काली माता वार्ड शंकर नगर वार्ड सिविल लाइन वार्ड से में 501 कन्या भोज का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर *रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने स्वयं सभी 501 मातृस्वरूप कन्याओं के चरण पखार कर, उन्हें पोंछ कर, आलता-महावर लगा कर विधि-विधान से पूजन किया।पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को महाप्रसाद के रूप में भोग खिलाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात प्रत्येक कन्या को माता रानी की चुनरी ओढ़ा कर और उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।भेंट और प्रसाद प्राप्त करने के उपरांत सभी मातृस्वरूप कन्याओं ने हृदय से आशीर्वाद देते हुए कहा कि आकाश तिवारी जी द्वारा यह सेवा कार्य इसी प्रकार अनवरत जारी रहे।माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे।
शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन पर्व पर 501 कन्या भोज का भव्य आयोजन












