स्वामी रामभद्राचार्य महाराज 5 मई को रायपुर की मीडिया से करेंगे चर्चा।

छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में आयोजित रामकथा 27 अप्रैल से 5 मई तक स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम में 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके समापन के पश्चात स्वामी रामभद्राचार्य जी रायपुर प्रवास पर पहुंचेंगे, जहां भक्तों को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस दौरान एक प्रेसवार्ता का आयोजन भी किया गया है, जिसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के साथियों को सादर आमंत्रित किया जाता है।स्थान : नकटी SSD फार्म, ”राघवायनम”समय शाम 5:45 बजे*प्रेस वार्ता हेतु आने जाने के लिये प्रेस क्लब से वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *