तीजा पर निभाई 7 साल पुरानी परंपरा,1000 घरों में पहुंचाया करेला।

12 सितम्बर 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख नारी पर्व तीजा-पोरा तिहार को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। तीजा से एक दिन पहले मनाए जाने वाले कड़ू भात के अवसर पर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपने वार्ड क्रमांक 34, पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनूठी पहल की।आकाश तिवारी ने लगातार सातवीं बार वार्ड की करीब 800 से 1000 माताओं-बहनों, बहू-बेटियों और तीजनहारिन महिलाओं के घरों तक करेला पहुंचाया। इसके जरिए उन्होंने कड़ू भात के नेवता का नेग पूरा किया।तीजा पर क्यों खाया जाता है करेला?छत्तीसगढ़ में तीजा के एक दिन पहले करेला और कड़ू भात खाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि करेले का कड़वापन शरीर की अशुद्धियों को दूर करने और व्रत से पहले शरीर को तैयार करने का प्रतीक है। वहीं, कड़ू भात की परंपरा जीवन के कड़वे अनुभवों को पीछे छोड़कर सुख और मिठास की ओर बढ़ने का संदेश भी देती है।तीजा के अगले दिन माताएं-बहनें अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।महंगे करेले के बीच घर-घर पहुंचाया नेगतीजा के समय करेले की मांग बढ़ने के कारण बाजार में इसकी कीमत करीब 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की बात कही गई। ऐसे में आकाश तिवारी ने वार्ड की महिलाओं को बाजार से करेला खरीदने की परेशानी से बचाने के लिए निःशुल्क घर-घर करेला पहुंचाया।इस अवसर पर आकाश तिवारी ने कहा कि तीजा केवल व्रत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति, नारी सम्मान और अखंड सौभाग्य का पर्व है। वार्ड की प्रत्येक माता-बहन उनके परिवार का हिस्सा है और उनका नेग करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने सभी तीजहारिन माताओं-बहनों को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव को मजबूती मिलती है।