तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जाएगा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव सायप्रदेश के 38 स्थानों पर विकसित होंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’, तेलीबांधा चौक भी शामिल

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है और न ही इसके मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जाएगी। उन्होंने लोगों से इस संबंध में किसी भी तरह का भ्रम नहीं रखने की अपील की है।मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इसमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य चौक का नाम बदलना नहीं, बल्कि उसे ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित करना है।मूल नाम और स्वरूप रहेगा यथावतमुख्यमंत्री ने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा। चौक के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। साथ ही उसके मूल स्वरूप से भी कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत केवल विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे।प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों पर ‘सेवा संकल्प अभियान’मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त होगी जारीकार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।दुर्ग जिले को मिलेगी विकास कार्यों की सौगातमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के अवसर पर दुर्ग जिले को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।मुख्यमंत्री के बयान के बाद तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। चौक का मूल नाम तेलीबांधा चौक ही रहेगा।