विजयादशमी पर विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जोत-जवारा विसर्जन एवं दशहरा उत्सवों में की सहभागिता, रावण दहन के बाद मिठाई बांटकर साझा की पर्व की खुशियां।

(छत्तीसगढ़) दिनांक 21.10.2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने माता दुर्गा जी के जोत-जवारा विसर्जन में सहभागिता करते हुए महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में माता जी का विसर्जन किया। इसके पश्चात पतंगबाजी का आनंद लिया और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा उत्सवों में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री राम जी को कंधे पर बिठाकर अहंकारी रावण का वध करते हुए उपाध्याय ने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित भी किया और श्रीराम जी की जय-जयकार से विजयादशमी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया।कार्यक्रमों के क्रम में श्री विकास उपाध्याय रामनगर, गुलमोहर पार्क, रामकुंड, मोहबा बाजार एवं हीरापुर, खमतराई, टाटीबंध, गुढ़ियारी, रायपुरा, चौबे कॉलोनी, रामसागर पारा, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, श. मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, ने. कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, तात्यापारा वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड, संत रविदास वार्ड, ठा. प्यारेलाल वार्ड में आयोजित दशहरा उत्सवों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के साथ उत्सव में सहभागिता करते हुए रावण दहन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रावण दहन के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर विजयादशमी की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, न्याय, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेने का संदेश देता है।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि माँ दुर्गा एवं प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।*प्रव