वरिष्ठ पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण 6 अक्टूबर कोगृह मंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता

Raipur रायपुर। रायपुर की पत्रकारिता के समर्पित हस्ताक्षर एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह मंगलवार, 6 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे पंकज गार्डन, खो-खो पारा, रायपुर में होगा।समारोह में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर स्व. पंकज शर्मा के परिजन, विधायक श्री अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।यह आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ एवं विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य स्व. पंकज शर्मा के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान एवं उनकी स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।आयोजकों ने रायपुर प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार साथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है। प्रतिमा अनावरण समारोह के माध्यम से स्व. पंकज शर्मा के व्यक्तित्व और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।