53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 9.54 करोड़ के GST टैक्स फ्रॉड का खुलासा।

रायपुर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के कथित मास्टरमाइंड विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्मों का संचालन कर लगभग 53 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग की। इसके माध्यम से 9.54 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) विभिन्न फर्मों को हस्तांतरित किया गया।जांच में सामने आईं बड़ी गड़बड़ियांGST विभाग की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें प्रमुख रूप से—10 बंद या निरस्त GST पंजीयन वाली फर्मों तथा संबंधित पक्षों के माध्यम से फॉर्म ITC-02 का उपयोग कर 6.13 करोड़ रुपये का फर्जी ITC दावा किया गया।पंजाब सहित अन्य राज्यों की 9 अस्तित्वहीन या निरस्त फर्मों से बिना किसी वास्तविक माल आपूर्ति के 1.99 करोड़ रुपये का फर्जी ITC प्राप्त किया गया।GSTR-2B और GSTR-3B के आंकड़ों में अंतर दिखाकर बिना वास्तविक खरीद के 1.41 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट दावा किया गया।जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने न केवल अन्य फर्मों को 9.54 करोड़ रुपये का फर्जी ITC उपलब्ध कराया, बल्कि स्वयं भी उसी राशि के फर्जी टैक्स क्रेडिट का दावा कर उसका लाभ उठाया। विभाग के अनुसार, बिना किसी वास्तविक माल की खरीदी-बिक्री के केवल फर्जी बिलों के आधार पर लेन-देन दिखाकर शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया।राज्य GST विभाग ने कहा है कि फर्जी बिलिंग और कर चोरी के मामलों में आगे भी जांच जारी रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *