छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की दशकों पुरानी प्रतीक्षा अब पूरी होने जा रही है।, धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन को राजपत्रित कर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब यह परियोजना केवल एक मांग नहीं, बल्कि सरकारी संकल्प बन चुकी है।

यह रेललाइन जशपुर-सरगुजा को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाली वह धुरी है, जिसका सपना इस क्षेत्र ने दशकों से देखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , जिन्होंने इस परियोजना को लेकर निरंतर प्रयास किए और जशपुर की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया। जिसका परिणाम है कि,आज राजपत्र निकला है, अब भूमि अधिग्रहण और निर्माण भी होगा और जल्द ही यही रेल लाइन जशपुर के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का मार्ग बनेगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि

प्रदेश के मुख्या ने जिस प्रतिबद्धता के साथ इस परियोजना को स्वीकृति दिलाई है,
उसी दृढ़ संकल्प के साथ इसे धरातल पर भी उतारा जाएगा।

जिस दिन इस रेल लाइन पर पहली ट्रेन दौड़ेगी, उस दिन जशपुर केवल भारत के नक्शे पर नहीं, बल्कि अवसरों के राष्ट्रीय मानचित्र पर भी और अधिक मजबूती से दर्ज होगा।

क्योंकि रेल की पटरियाँ केवल शहरों को नहीं जोड़तीं, वे संभावनाओं को भी जोड़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *