छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक , चिंता जनक तस्वीर देखने को मिली , ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी स्कूलों में बच्चे नए उत्साह और उमंग के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन दुर्ग के जेआरडी स्कूल में पहले ही दिन एक चिंताजनक घटना ने सभी को परेशान कर दिया। प्रार्थना सभा के दौरान भीषण गर्मी के कारण एक छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।अभी तक छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है, जिसके कारण कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में स्कूलों को खोल दिया गया है। पहले ही दिन हुई इस तरह की घटना के बाद प्रशासन को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मौसम की परिस्थितियों के अनुसार उचित फैसला लिया जाना चाहिए।













Leave a Reply