कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगमन उपरांत सर्वप्रथम प्रशिक्षण शिविर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।इसके पश्चात छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित विभिन्न जनआंदोलनों, जनसरोकारों से जुड़े अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

आज अभनपुर स्थित मंगल भवन में आयोजित DCC संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी ने आगमन उपरांत सर्वप्रथम प्रशिक्षण शिविर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।इसके पश्चात छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित विभिन्न जनआंदोलनों, जनसरोकारों से जुड़े अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी को प्रदेश में कांग्रेस संगठन की सक्रियता, मजबूती तथा जनहित के मुद्दों पर चलाए जा रहे संघर्षों एवं आंदोलनों से अवगत कराया।इस अवसर पर AICC के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वामसी चन्द रेड्डी , नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सचिन राव, पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. BABA , सह-प्रभारी सचिव एस. संपत , श्रीमती जरिता लैतफलांग विजय जांगिड़ , प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु जी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *