मोहरेंगा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर, नारेबाजी की। ,

, 14 जुलाई 2026

*प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस* कमेटी रायपुर ग्रामीण के *निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा तथा मंडल कांग्रेस कमेटी मोहरेंगा* के संयुक्त *तत्वावधान में सोमवार को तिगड्डा चौक, मोहरेंगा में भाजपा सरकार* के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय विधायक *एवं भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक* पुतला दहन किया गया। *कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। प्रदर्शन के* दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे एवं वित्तीय *अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच* की मांग उठाई गई। साथ ही नकटी गांव में *गरीब परिवारों के मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते* हुए इसे गरीबों के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय पर सीधा प्रहार बताया गया। *सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था एवं जनविश्वास* से जुड़े किसी भी मामले में पूर्ण पारदर्शिता आवश्यक है। यदि कहीं भी वित्तीय *अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार हुआ है* तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर *कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने* कहा कि गरीब एवं कमजोर वर्गों के *साथ अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय एवं* उचित पुनर्वास उपलब्ध *कराया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस* कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक का प्रतीकात्मक *पुतला दहन करने का प्रयास किया, तब मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने* का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस *कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प एवं तीखी नोकझोंक भी* हुई। कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं संयमित तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए अंततः प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक धरसीवां विधानसभा श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा देवव्रत नायक, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मोहरेंगा मुकेश साहू, खूबी डहरिया, सरोजनी वर्मा, नीतू साहू, मानसी, धीरज, कपिल, नशीने, भागबली ध्रुव, टोकेंद्र गायकवाड़, डॉ. सुरेन्द्र गिलहरे, कोशम सोनवानी, डाबरसिंह नायक, सुरेन्द्र गेंडरे, लकेश्वर कोसले, रेशम वर्मा (सेक्टर प्रभारी, कांग्रेस मोहरेंगा), आत्मानंद साहू (बूथ अध्यक्ष, मोहरेंगा), डॉ. परमेश्वर साहू (ग्रामीण अध्यक्ष, पंचायत कांग्रेस कमेटी मोहरेंगा), रंजीत नारंग, नरेश नायक, कुंजराम पाल, मंतराम साहू, बैसाखू यदु, संजय सघारे, अलखराम यादव, लखेश्वर, छोटू यादव, मनेश यादव, डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू, विष्णु प्रसाद वर्मा, घनश्याम नायक, पप्पू, शशांक शेखर चंद्राकार, सुशील जांगड़े संत नवरंगे, दिनेश मड़ावी, अमित उइके, रामचरण सघारे, ईश्वरी लहरी, पवन आडिल, चोवा रामपाल, शेखर पाल, मढ़ी, परमेश्वर नायक, रामकुमार नायक, अरविंद गिलहरे, नरेंद्र कुमार, शिव प्रसाद नायक एवं प्रहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदर्शन के अंत में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *