दिल्ली NCR में सिखवाल ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक गुरु पूर्णिमा एवं श्रृंग ऋषि जयंती महोत्सव संपन्न, समाज की एकता और विकास का लिया संकल्प

27 जुलाई नई दिल्ली

सिखवाल ब्राह्मण समाज दिल्ली NCR द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा एवं श्रृंग ऋषि जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि घनश्याम जोशी (नेता जी), इंदौर, विप्र सेना के संस्थापक अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी (जयपुर), पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत कंदोई (जयपुर) तथा आनंद जोशी (इंदौर) ने भगवान श्रृंग ऋषि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।अपने संबोधन में अतिथियों ने समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कार और संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग ही समाज की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों ने सिखवाल ब्राह्मण समाज की प्रगति, विकास, भाईचारे और एकता को सुदृढ़ बनाए रखने तथा समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उपस्थित लोगों ने इसे सिखवाल ब्राह्मण समाज के इतिहास के महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *