रायपुर, 24 अगस्त 2026। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति एवं पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 उप अभियंता (सिविल) और 10 उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा नियुक्ति आदेश के साथ ही सभी चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना भी कर दी गई है।नियुक्ति प्राप्त सभी उप अभियंताओं को आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर संबंधित अभ्यर्थी की नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।सुप्रीम कोर्ट के निराकरण के दो दिन बाद आदेशलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118 और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों पर भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जुलाई 2025 में व्यापम की मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण और पदस्थापना विकल्प के लिए काउंसलिंग की गई थी। हालांकि, उच्चतम न्यायालय में दायर प्रकरण के कारण नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।उच्चतम न्यायालय द्वारा 20 अगस्त 2026 को प्रकरण का निराकरण किए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तेजी से कार्रवाई की। इसके बाद 22 अगस्त 2026 को प्रथम चरण में अनुशंसित चयन सूची के अनुसार 101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक उप अभियंताओं के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए।जल जीवन मिशन के कामों को मिलेगी गतिउप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि युवा इंजीनियरों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों, विशेषकर जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी आएगी।उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय से प्रकरण का निराकरण होते ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। युवा इंजीनियरों की ऊर्जा और तकनीकी दक्षता का लाभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिलेगा।मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्यविभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना कार्यालय में ज्वाइनिंग के समय अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्षम मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र शामिल हैं।इसके अलावा मूल तकनीकी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ कक्षा दसवीं की अंकसूची, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो, अथवा मूल जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य किया गया है।विभाग के इस निर्णय से लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे युवा इंजीनियरों को राहत मिली है और विभागीय स्तर पर तकनीकी मानव संसाधन की कमी दूर होने की उम्मीद है।
विभाग की वेब पोर्टल पर पूरी सूची देख…..











