20 सितंबर 2026/ लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को लोरमी के मानस मंच में क्षेत्र की हजारों माताओं-बहनों के साथ छत्तीसगढ़ का पारंपरिक तीजा तिहार मनाया। लोरमी के भाइयों की ओर से आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महादेव की पूजा-अर्चना से हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपत्नीक क्षेत्र की बहनों के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने सभी बहनों का प्रणाम कर स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका आभार जताया। बहनों ने भी भाई अरुण साव को स्नेह और आशीर्वाद दिया। श्री साव ने कहा कि लोरमी की सभी बहनों के घर धन-धान्य, सुख और समृद्धि से भरे रहें तथा उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। परिवारों में हमेशा खुशहाली बनी रहे, यही उनकी कामना है।छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का पर्व है तीजाउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर माताएं-बहनें अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। मायके आने पर उन्हें भाइयों का स्नेह मिलता है और बचपन की सहेलियों से मिलने का अवसर भी मिलता है।उन्होंने कहा कि तीजा तिहार केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अपनापन, प्रेम और पारिवारिक जुड़ाव की छत्तीसगढ़ी परंपरा का प्रतीक है। लोरमी के भाइयों ने मिलकर क्षेत्र की बहनों के लिए इस आयोजन का आयोजन किया है। उन्होंने सभी बहनों को तीजा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।लोकगीतों ने बांधा समांतीजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रदेश की प्रसिद्ध लोकगायिका गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर एवं अंजोर टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।‘तीजा पोरा आगे भाग हमर खुलगे’ और ‘तरी हरि नाना’ जैसे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर बहनों ने जमकर उत्साह दिखाया। वहीं “हमर अरुण भैया हा दिलदार हैवे ना, बहिनी मन ले ओला मया-दुलार हैवे ना” गीत से पूरा मानस मंच गूंज उठा।













