19 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ मौसममें अचानक बदलाव अपडेट चक्रवात “अकवान” का छत्तीसगढ़ पर असरअति प्रबल चक्रवात “अकवान” बंगाल की खाड़ी में 8 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे के आसपास यह यनम और पुरी के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे और झोंके 110 किमी तक रहेंगे। इसके प्रभाव से 19 नवंबर को बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 20 नवंबर को बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी की गति से हवा चलेगी। प्रदेश के शेष हिस्सों में 21 और 22 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।










