29 सितम्बर2026/रायपुर। राजधानी रायपुर में कल विभिन्न गणेश पंडालों से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं एवं आकर्षक झांकियों का भव्य जुलूस निकाला गया। पूरे शहर में गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन द्वारा चिकनी माता मंदिर के पास स्वागत मंच बनाया गया। वहीं राष्ट्रीय तैलिक महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पवन साहू द्वारा जवाहर बाजार के पास तथा NSUI प्रदेश सचिव कुणाल दुबे ,NSUI जिला महासचिव गावेश साहू द्वारा गोल बाजार चौक के पास मंच बनाकर विभिन्न गणेश झांकियों का आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।स्वागत स्थलों पर झांकियों के पहुंचने पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती और पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।आयोजन में शामिल लोगों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन करने के साथ ही भव्य झांकियों के स्वागत-अभिनंदन में सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से रायपुर शहर गूंजता रहा।














Leave a Reply