रेलवे यात्रियों को झटका: दिसंबर में तीन दिन रद्द रहेगी टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर, बृंदामल स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी**

रायपुर, 19 नवंबर 2026।** रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल अंतर्गत बृंदामल स्टेशन में फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। बृंदामल-झारसुगुड़ा फ्लाईओवर लाइन को जोड़ने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्य के कारण टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन को तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है।**तीन दिन रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन**दिनांक 21, 24 और 26 दिसंबर 2026 को टिटलागढ़ एवं बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213/58214 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।**हीराकुंड एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चलेगी**इसके अलावा 26 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।