30 सितंबर 2026/रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय रायपुर सहित बिलासपुर, अंबिकापुर और भिलाई के अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों से सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने 1 सितंबर 2026 से पेंशन बंद किए जाने के शासन के आदेश के विरोध में दुर्गा महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। पेंशन बंद होने से सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों के सामने जीवन-यापन, इलाज, पारिवारिक खर्च और ईएमआई जैसी जरूरी जिम्मेदारियों को पूरा करने का संकट खड़ा होने की बात सामने आई है। संघ के अनुसार, अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को लंबे समय से पेंशन मिलती रही है। 🔴 कांग्रेस ने कहा—गुरुजनों की लड़ाई में मजबूती से खड़े रहेंगेकांग्रेस ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार 1 सितंबर 2026 को जारी पेंशन बंद करने के आदेश को तत्काल वापस ले और 37 वर्षों से चली आ रही पेंशन व्यवस्था को पुनर्बहाल करे।कांग्रेस का कहना है कि जिन गुरुजनों ने अपना पूरा जीवन विद्यार्थियों को शिक्षित करने और समाज निर्माण में लगा दिया, उनके बुढ़ापे का सहारा छीनना संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। इस मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी सेवानिवृत्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनकी न्याय की इस लड़ाई में अंतिम सांस तक उनका साथ देगी।














Leave a Reply