** 20 नवंबर 2026 भीलवाड़ा बिजयनगर।** कैशव इंटरनेशनल स्कूल एवं हॉस्टल, बिजयनगर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में सिखवाल ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे नवनिर्वाचित सरपंचों, उपसरपंचों, वार्ड पंचों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों का पुरोहित परिवार, लोड़ियाना की ओर से साफा बंधवाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर जालिया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच रामगोपाल जी जाट (जागो), रामगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच विनोद जी पारीक (पप्पू जी), बाड़ी पंचायत के सरपंच राजकुमार जी पांड्या एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदेव जी पांड्या सहित हगामी लाल जी जोशी, नानूराम जी तिवाड़ी, लादूराम जी व्यास, रतनलाल जी पांड्या, रामपाल जी पांड्या, घनश्याम जी पांड्या, रामचंद्र जी व्यास, जगदीश जी व्यास, भरत कुमार त्रिपाठी, प्रेम जी पुरोहित, हीरालाल जी व्यास, कालू जी व्यास, कैलाश जी, महावीर जी पुरोहित, रामकुंवार जी पांड्या, लादू जी जोशी, जगदीश जी जोशी और जटाशंकर जी नागला सहित विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन 56/29 चौखला के लोड़ियाना निवासी मांगीलाल जी, रतन जी, रामेश्वर जी, सांवर जी एवं ब्रजराज जी पुरोहित के आतिथ्य एवं सहयोग से किया गया।इस अवसर पर पुरोहित परिवार, लोड़ियाना ने सभी अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समाज के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजनों एवं सर्व समाज के बंधुओं की सहभागिता रही।


















