डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही पर रामकी एजेंसी पर 19.51 लाख रुपये का जुर्माना**रायपुर नगर निगम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, रात में 18 वाहनों से हो रही विशेष सफाई****

23 नवंबर 2026/ रायपुर।** शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरतने पर रायपुर नगर पालिक निगम ने संबंधित एजेंसी मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड (रामकी) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। निगम ने एजेंसी पर 19 लाख 51 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है।नगर निगम ने एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कचरा संग्रहण व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो नगर पालिक निगम अधिनियम एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।**रात में 18 वाहनों से विशेष सफाई**शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत रात के समय 18 कचरा संग्रहण वाहन लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से व्यावसायिक क्षेत्रों और बड़े आवासीय परिसरों से कचरा एकत्र किया जा रहा है।नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार लाना और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाना है।