ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में कैबिनेट मंत्री को कारोबारियों ने बनाया बंधक, की खबर सोशल मडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप*,*अंबिकापुर में चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कारोबारियों ने मंत्री को घेरा, थानेदार को फोन कर मंत्री ने हड़काया पोलिसिंग व्यवस्था सुधारने को कहा।

अंबिकापुर।** छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री को कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नाराज कारोबारियों ने मंत्री को घेर लिया और उन्हें बंधक बना लिया।दरअसल, क्षेत्र के व्यावसायिक इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कथित सुस्त कार्यप्रणाली से व्यापारी नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते कारोबारियों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और विरोध जताया।इस दौरान मंत्री ने थानेदार को फोन कर कहा, **”अगर आरोपी को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो यहां मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए, कारोबारियों ने मुझे बांधकर रखा है।”**मंत्री के इस कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। मामले में पुलिस और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।