*सर्व समाज जनसेवक संगठन के नए सदस्यों की संगठन पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति* प्रदान की गई।*सर्व समाज जनसेवक संगठन* के प्रदेश कार्यालय, इंदौर में आज एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ।प्रदेश भर से आए समर्पित समाजसेवियों को संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव और *राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय रघुवीर सिंह द्वारा कई नए सदस्यों की संगठन *पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति* प्रदान की गई।इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तन–मन–धन से पीड़ित मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया तथा संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को जन–जन तक पहुँचाने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।यह आयोजन सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की दिशा में संगठन के निरंतर बढ़ते कदमों का सशक्त प्रतीक है।











Leave a Reply