पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मानित।

जशपुर, 28 सितंबर 2026। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के पर्यटन क्षेत्र को बड़ी राज्यस्तरीय पहचान मिली है। जशपुर की संस्था ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को वर्ष 2026 का ‘सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। 27 सितंबर को रायपुर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ट्रिप्पी हिल्स को यह सम्मान प्रदान किया।छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (CGTTA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों और पर्यटन हितधारकों को सम्मानित किया गया। राज्य पर्यटन पुरस्कारों में एडवेंचर टूरिज्म सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता दी गई।2019 से जशपुर के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावाट्रिप्पी हिल्स द्वारा वर्ष 2019 से जशपुर की प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन संभावनाओं को पर्यटकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। संस्था ने जिले के प्राकृतिक स्थलों, जलप्रपातों, गुफाओं, जंगलों और पर्वतीय क्षेत्रों को एडवेंचर पर्यटन से जोड़ने की दिशा में पहल की है।ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, केव एक्सप्लोरेशन, वाटर एक्टिविटीज और कैंपिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को जशपुर की प्राकृतिक खूबसूरती से रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।स्थानीय युवाओं और समुदायों को भी मिला अवसरट्रिप्पी हिल्स की गतिविधियों में स्थानीय युवाओं और समुदायों की भागीदारी को भी प्रमुखता दी गई है। ग्रामीण युवाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षण देने के साथ स्थानीय होमस्टे और पारंपरिक खान-पान को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की बात कही गई है।संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को ध्यान में रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।‘जशपुर जंबूरी’ ने बढ़ाई पहचानजिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित ‘जशपुर जंबूरी’ जैसे एडवेंचर आधारित आयोजनों ने भी जिले की पर्यटन संभावनाओं को व्यापक मंच प्रदान किया है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जशपुर की प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन क्षमता को प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।‘यह सम्मान जशपुर की माटी और हमारे लोगों का है’अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद ट्रिप्पी हिल्स के फाउंडर एवं डायरेक्टर श्री सौरभ सिंह ने कहा कि संस्था की शुरुआत जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था की जमीनी मेहनत के साथ-साथ जशपुर के स्थानीय युवाओं, गाइड्स, होमस्टे संचालकों और जिले के लोगों के प्रयासों की पहचान है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं ट्रिप्पी हिल्स के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर मिला यह राज्यस्तरीय सम्मान संस्था के वर्षों के प्रयासों को नई दिशा और प्रोत्साहन देता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जशपुर की प्राकृतिक संपदा, स्थानीय संस्कृति और समुदाय आधारित पर्यटन को आगे बढ़ाना है।एडवेंचर और सामुदायिक पर्यटन को मिलेगी नई गतिविश्व पर्यटन दिवस 2026 पर मिला यह सम्मान जशपुर की प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन संभावनाओं को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इससे जिले में एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म और सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय युवाओं, गाइड्स, होमस्टे संचालकों और पर्यटन उद्यमियों के लिए नए अवसर विकसित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *