श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला पंडरीक छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले की नगरी तहसील के ग्राम पंडरीक में स्वर्गीय काशीराम साहू द्वारा अपनी ढाई एकड़ भूमि दान

श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला पंडरीक(करुणा आस्था और संघर्ष की एक मिसाल)

छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले की नगरी तहसील के ग्राम पंडरीक में 11 मार्च 2026 को स्वर्गीय काशीराम साहू द्वारा अपनी ढाई एकड़ भूमि दान में देकर इस पुनीत कार्य का श्री गणेश करवाया गयाl इस गौशाला के रखरखाव तथा बेजुबान जानवरों की उल्लेखनीय सेवा योगदान से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा -” यति यतन लाल अहिंसा एवं गौ रक्षा अलंकरण” से सम्मानित किया गया l गौशाला अध्यक्ष प्रिंस गोलछा ने अवगत कराया की प्रतिदिन गौशाला में ₹10000 का खर्चा होता हैl प्रतिवर्ष गो सेवा आयोग द्वारा 25 लख रुपए प्राप्त होते हैं l इसके अलावा दानदाताओं द्वारा – गोदाम , गौ बरामदा एवं अन्य आधारभूत सुविधा का निर्माण करवाया गया lजिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्व जी द्वारा 15 लाख रुपए उपलब्ध करवाया गया जिससे गौशाला में शेड निर्माण करवाया गया जो बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है lगौशाला प्रबंधन द्वारा बीमार गायों के इलाज हेतु माकूल व्यवस्था की जाती हैl इसके अलावा इसके माध्यम से कांकेर सहित क्षेत्र की अन्य बीमार गायों का भी इलाज करवाया जाता है lवर्तमान में गौशाला में- 470 गायों का रखरखाव एवं पालन किया जा रहा हैl गौशाला की आत्मनिर्भरता हेतु छेना अर्थात थापड़िया तैयार करवाई जाती है जिसको बाजार में ₹5 प्रति नग से बेचा जाता है l इसके अलावा गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भी लगाई गई है l भविष्य में अन्य गौ उत्पाद जैसे गोमूत्र, धूपअगरबत्तियां ,दूध उत्पादन आदि शुरू किए जाने की योजना प्रस्तावित है l जिसको शीघ्र ही अमल में लाया जाएगाथोड़ी दूरी पर श्रृंगी ऋषि पर्वत पर पौराणिक” श्रृंगी ऋषि आश्रम” के दर्शन भी किया जा सकते हैं l

शिवराज शर्मा मोटरास राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *