सक्ती के वेदांता प्लांट में हादसा,प्लांट में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका 5 की मौत,40 से अधिक घायल,

सक्ती में वेदांता प्लांट हादसा

14 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिंघीतराई स्थित वेदांता पॉवर प्लांट में भीषण हादसा हो गया है। प्लांट में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर काम कर रहे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 40 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें लगातार रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि दूर तक इसकी आवाज सुनी गई।फिलहाल कई मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *