गणेश विसर्जन झांकियों का कांग्रेस ने किया स्वागत, विकास उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर बढ़ाया उत्साह।

रायपुर, 29 सितंबर 2026। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए निकलीं विभिन्न झांकियों का कांग्रेस पार्टी के बैनर तले जवाहर मार्केट, मालवीय रोड पर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे।पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने परिवार, मित्र और समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न गणेश झांकियों का, भव्य निरंतर सुबह सवेरे तक पुष्य वर्षा और सम्मान पत्र देकर ,स्वागत किया और झांकी समूहों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं बैंड बजाया तथा नृत्य भी किया।इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और आम जनमानस ने भी झांकी में हिस्सा लिया।झांकियों में दिखी सनातन संस्कृति की झलकगणेश विसर्जन झांकियों में सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी विभिन्न झलकियां प्रस्तुत की गईं। लोकमंच कलाकारों की प्रस्तुतियों और भक्ति कार्यक्रमों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में शहरवासी इन कार्यक्रमों में शामिल हुए और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।विकास उपाध्याय ने विभिन्न झांकी समितियों एवं समूहों को मोमेंटो, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव आपसी सद्भाव, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का पर्व है।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिक शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार झांकी स्वागत कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *