सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार,

Apr 17, 2026

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए कुख्यात बाबू खेमानी को पुलिस ने देर रात मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसका भाई करण खेमानी अभी फरार है। आरोपी को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, बाबू खेमानी रायपुर का निवासी है और सोशल मीडिया पर खुद को इन्फ्लुएंसर के रूप में प्रस्तुत करता रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आईपीएल मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए उसने एक संगठित डिजिटल नेटवर्क तैयार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है

शहर के बड़े सटोरियों ने अब खुद की वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित कर लिए हैं। महादेवबुक और अन्ना रेड्डी की तर्ज पर ये नेटवर्क संचालित किए जा रहे थे। इनके प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की मदद ली जाती थी। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रचार कर युवाओं को ऑनलाइन बेटिंग के लिए प्रलोभन दिया जाता था। इसके बदले इन्फ्लुएंसरों को मोटी रकम दी जाती थी।

मुंबई-गोवा में छापेमारी, कई सटोरिए पकड़े गए

मुंबई और ओडिशा से पकड़े गए करीब 20 सटोरियों ने इस नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी हर्ष नागदेव ने अपने साथियों के साथ ‘बजरंग ग्रुप’ नाम से एक ऐप तैयार किया था, जिसका संचालन मुंबई से किया जा रहा था। इसके प्रचार के लिए भी कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को जोड़ा गया था।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरुवार को मुंबई और गोवा में छापेमारी की गई, जिसमें कई बड़े सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है

बाबू खेमानी महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर ‘3 STUMPS’ नाम से ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित कर रहा था। 13 अप्रैल को उसके खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *