19 अप्रैल भगवान परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम जी पर जानकारी

परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम जी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

भगवान परशुराम जी के माता पिता का नाम बताइए ?*उत्तर : रेणुका और जमदग्नि।*2) परशुरामजी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायी विहीन किया था ?*उत्तर : इक्कीस बार।*3) भगवान् परशुराम जी की गति किस के समान बताई गई है ?*उत्तर : मन और वायु के समान।*4) परशुराम जी के गुरु कौन थे ?*उत्तर : शंकर भगवान्।*5) परशुरामजी के प्रमुख शिष्यों के नाम बताएं।*उत्तर : भीष्म पितामह,गुरु द्रोणाचार्य,दानवीर कर्ण।*6) परशुरामजी का अवतार कौन से युग में हुआ था ?*उत्तर : त्रेता युग में।*7) परशुराम जी किस के अवतार थे तथा कौन से अवतार थे ?*उत्तर : भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।*8) परशुराम जी के पिता सप्तर्षियों के मंडल में कौन से ऋषि हुए ?*उत्तर : सातवें ऋषि*9) कैलाश पर्वत पर परशुराम जी का किसके साथ युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम रहा ?*उत्तर : गणेश जी के साथ और उस युद्ध के परिणाम स्वरूप गणेश जी का एक दांत टूट गया और वो एकदंत कहलाये।*10) परशुराम जी किस के वंशज थे ?*उत्तर: ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भृगु ऋषि के वंशज।*11) परशुराम जी ने किस राजा का वध किया ?*उत्तर : कार्तवीर्यार्जुन/सहस्त्रबाहु।*12) परशुरामजी के दादाजी और दादीजी का नाम बताइए ?*उत्तर : सत्यवती और ऋचीक मुनि।*13) भागवत महापुराण के अनुसार आज भी परशुराम जी कौन से पर्वत पर निवास कर रहे हैं ?*उत्तर : महेन्द्र पर्वत पर।*14) पृथ्वी पर कौन से वंश का अन्त करने के लिए स्वयं भगवान ने परशुराम के रूप में अंशा वतार ग्रहण किया था ?*उत्तर : हैहयवंश का।*15) बाल्या वस्था में परशुराम जी ने भगवान् की तपस्या कौन से स्थान पर की थी ?*उत्तर : परम पवित्र चक्रतीर्थ।*16) परशुरामजी का सहस्त्र बाहु से युद्ध किस स्थल पर हुआ था ?*उत्तर : नर्मदाजी के तट पर।*17) शंकरजी ने परशुरामजी को कौनसा दुर्लभ मंत्र दिया था ?*उत्तर : त्रेलोक्य विजय कवच।*18) परशुरामजी की माता ने किस प्रकार देह त्याग की ?*उत्तर : ऋषि जमदग्नि की हत्या के पश्चात् शोकमग्न होकर सती हो गई।*19) जमदग्नि ऋषि की सन्तान में परशुरामजी का कौनसा स्थान था ?*उत्तर : परशुरामजी सबसे छोटे पुत्र थे।*20) ब्रह्मा जी की कौन सी पीढी में परशुरामजी अवतरित हुए ?*उत्तर : पाॅंचवी पीढी में (ब्रह्मा जी के भृगु ऋषि,भृगु ऋषि के ऋचिक, ऋचिक के जमदग्नि,जमदग्नि के परशुरामजी)।*21) मत्स्यराज से कवच मांगने के लिए परशुरामजी ने कौन सा रूप धारण किया ?*उत्तर : शृंगधारी संन्यासी का।यह जानकारी अपने सभी ब्राह्मण भाई मित्र परिवार को होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *