छत्तीसगढ़ में कोरिया में ट्री हाउस एंड रेस्टोरेंट जिला बैकुण्ठपुर कोरिया प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण यह रिसॉर्ट ख़ुद में ही एक पर्यटन स्थल है , इसके एक ओर घुनघुट्टा जलाशय और विशाल प्राकृतिक जलसेतु के रूप में रिसोर्ट में प्रवेश और ट्री हाउस के दूसरी और घने जंगल युक्त ऊँचे पहाड़ रिसॉर्ट की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है ।
कोरिया ट्री हाउस की एक विशेषता है यह भी है कि यह छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी नदी हसदेव नदी के उद्गम स्थल से लगभग 08 किलोमीटर एवं टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क से महज लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।
यहाँ तक कैसे पहुँचे —
कोरिया ट्री हाउस ग्राम अमहर तहसील सोनहत में स्थित है यह
दुर्ग अम्बिकापुर मुख्य रेलवे मार्ग पर बैकुण्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रायपुर दुर्ग बिलासपुर से कई निजी टूरिस्ट परमिट पर चलने वाली बसे प्रतिदिन जिला मुख्यालय बैकुंठपुर तक आती है ।यहाँ से सोनहत के लिए भी समय समय पर बसें उपलब्ध रहती है
















Leave a Reply