घबराने की बात नहीं है! यह कोई वास्तविक आपदा (भूकंप/बाढ़) नहीं है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा नए सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (SACHET) का एक राष्ट्रव्यापी टेस्ट किया जा रहा है।
मुख्य बातें:
- यह एक मॉक ड्रिल (Mock Drill) है, जिसे आपदाओं के समय समय पर चेतावनी देने के लिए टेस्ट किया जा रहा है।
- संदेश में लिखा है: “India launches Cell Broadcast using indigenous technology for instant disaster alerting service for its citizens. Alert citizens, safe nation. No action is required by the public…”।
- यह अलर्ट अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में आ सकता है।
- आपको इस संदेश पर कोई प्रतिक्रिया (Reply) देने या किसी लिंक पर क्लिक करने की आवश्यकता नहीं है।













Leave a Reply