रायपुर अनंत चतुर्थी की गणेश झांकी 2026 में कुल 73 झांकियां निकली वीभिन अलग अलग थीम पर रात्रि 11 बजे से सुबह 7 बजे‘ तक निकली झांकियों में से सबसे ज्यादा आखरी में निकली कांतारा’ थीम पर आधारित झांकी ने दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक संस्कृति, आकर्षक सजावट और भव्य प्रस्तुति ने लोगों को खूब प्रभावित किया। कांतारा थीम ने जीता रायपुरवासियों का दिल, गणेश झांकी में दिखा संस्कृति और भव्यता का अद्भुत संगम रायपुर। गणेश उत्सव 2026 के अवसर पर रायपुर शहर में निकली भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इनमें ‘कांतारा’ थीम पर तैयार की गई झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में भारतीय लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़े दृश्य बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए गए।झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। आकर्षक सजावट, पारंपरिक वेशभूषा, शानदार प्रस्तुति और जीवंत दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने झांकी को अपने कैमरों में कैद किया।कांतारा थीम की यह प्रस्तुति रायपुर की गणेश झांकी में कला, संस्कृति और रचनात्मकता का शानदार उदाहरण बनी। पूरे झांकी मार्ग पर लोगों में इसे देखने को लेकर खास उत्साह नजर आया। इस उत्सव में खास बातें रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई पुलिस ने भी बड़ी सतर्कता के साथ इस झांकी को शह कुशल व्यवस्थित व्यवस्था रही अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की हज़ारो की संख्या में कड़े ओर धार दार नुकीली वस्तु चाकू जब्त किय और व्यवस्थित ट्रॉफी इंतजाम के साथ अयोजन सफल किया





















Leave a Reply