राजधानी रायपुर में पुलिस आयुक्त को शिकायत शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी एवं आर्थिक ठगी के संबंध में शिकायत। ऐश्वर्य शर्मा, निवासी भाटागांव, राधा स्वामी नगर, द्वारा की गई इस पत्र के आधार पर पुलिस जांच कर रही है फरियादी ऐश्वर्या शर्मा का गाना है कि
. मेरी पहचान हिमांशु शर्मा से वर्ष 2021 में रायपुर स्थित नेट एम्बबीट कंपनी में साथ कार्य करने के दौरान हुई थी। वर्ष 2024 तक हमारे बीच अच्छे संबंध रहे।2. वर्ष 2025 में हिमांशु शर्मा ने मुझे शेयर मार्केट एवं ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ कमाने का लालच देना शुरू किया। वह लगातार अपने कथित प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट भेजता था तथा मुझ पर निवेश करने का दबाव बनाता था।
दिनांक 02 जून 2025 को उसने मुझसे यह कहकर ₹40,000 उधार लिए कि उसे तत्काल कार खरीदने हेतु पैसों की आवश्यकता है और वह एक महीने के भीतर राशि वापस कर देगा। यह राशि मैंने अपने मित्र से उधार लेकर उसे दी थी।4. बाद में उसने उक्त राशि वापस करने के बजाय उसे शेयर मार्केट में लगाकर मुझे अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया और लगातार पैसा अपने पास बनाए रखा। कई महीने बीत जाने के बाद भी उसने न तो मूल राशि लौटाई और न ही कोई लाभ दिया।5. नवंबर 2025 में उसने मुझे अपने कुछ परिचितों को शेयर मार्केट सीखने एवं निवेश हेतु उससे मिलवाने के लिए कहा। मेरे भरोसे पर मेरे कुछ मित्र रायपुर आए।6. हिमांशु शर्मा ने मेरे एक मित्र को “सिबिल स्कोर चेक” कराने के बहाने तेलीबांधा स्थित एयरलाइंस स्टोर ले जाकर उसके नाम पर लगभग ₹64,000 के दो एसी फाइनेंस करा दिए, जबकि मेरे मित्र की ऐसी कोई मंशा नहीं थी।7. उसने कहा कि वह एसी बेचकर प्राप्त राशि शेयर मार्केट में लगाएगा तथा फाइनेंस की मासिक ईएमआई स्वयं जमा करेगा। प्रारंभ में उसने लगभग दो महीने तक ईएमआई जमा की, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। वर्तमान में उस ईएमआई का आर्थिक भार भी मुझ पर आ गया है क्योंकि मेरा मित्र मेरे भरोसे पर वहाँ गया था।8. इसके बाद हिमांशु शर्मा ने मुझे एवं मेरी पत्नी को “Fyers” ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए प्रेरित किया और हर महीने ₹4,000–₹5,000 लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर मैंने अपनी पत्नी के ट्रेडिंग अकाउंट में ₹40,000 जमा किए।9. हिमांशु शर्मा द्वारा की गई ट्रेडिंग के कारण लगभग 15 दिनों के भीतर ₹40,000 में से लगभग ₹32,000 का नुकसान हो गया और अकाउंट में केवल लगभग ₹8,000 शेष बचे। और इस नुकसान का भरपाई के लिए उसमें मुझे आश्वासन दिया कि वो उसके बदले मुझे 1 ऐसी देगा । पर उसने वो भी कभी मुझे नहीं दिया ।10. वर्तमान स्थिति में —* मेरे द्वारा उधार लेकर दिए गए ₹40,000 वापस नहीं किए गए हैं।* ट्रेडिंग में लगभग ₹32,000 का नुकसान हुआ है।* मेरे मित्र के नाम पर कराए गए फाइनेंस की ईएमआई का भार भी मुझ पर आ गया है।11. इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग ₹1,25,000 से ₹1,40,000 तक का आर्थिक नुकसान एवं कर्ज मुझ पर आ चुका है, जिसके कारण मैं गंभीर मानसिक तनाव एवं प्रताड़ना का सामना कर रहा हूँ। क्योंकि मेरे मित्र द्वारा ऐसी की किसते भी मुझे ही देनी पड़ रही है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आरोपी हिमांशु शर्मा के विरुद्ध तत्काल जांच कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, मेरा एवं मेरे साथियों का पैसा वापस दिलाया जाए तथा मेरे मित्र के नाम पर कराए गए फाइनेंस एवं ईएमआई की जिम्मेदारी आरोपी पर डाली जाए।













Leave a Reply