पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं पेट्रोल की किल्लत से प्रभावी प्रदेश की जनता, कचना वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता ओर लोगो द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं प्रदेश में उत्पन्न पेट्रोल की किल्लत से आम जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं युवा वर्ग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राजधानी रायपुर के पुराना विधानसभा ओवरब्रिज आमा सिवनी में धरसीवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित होकर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी धरसीवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा, गावेश साहू छाया पार्षद ,वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता कचना ग्राम वासी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *