आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित मॉल में लोकसभा में हमारी साथी, मंडी (हिमाचल प्रदेश) की सांसद एवं प्रख्यात अभिनेत्री सुश्री Kangana Ranaut की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल, ओर अन्य मंत्रियों के साथ शामिल होकर फिल्म को देखा।
यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की भयावह परिस्थितियों के बीच मानवता, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस का परिचय देने वाली नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की अनकही वीरगाथा को बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। संकट की उस घड़ी में अपने प्राणों की परवाह किए बिना सेवा और समर्पण का उदाहरण पेश करने वाले इन गुमनाम नायकों को यह फिल्म सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी बहनों और देश की सेवा में तत्पर वीर जवानों को सम्मानित भी किया।
इस उत्कृष्ट और प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए कंगना रनौत जी एवं पूरी फिल्म टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।



















Leave a Reply