ओंकारेश्वर में सिखवाल ब्राह्मण समाज की धर्मशाला निर्माण को लेकर अहम बैठक सम्पन्न।

मध्य प्रदेश

ओंकारेश्वर, 15 जून 2026।

मध्य प्रदेश सिखवाल ब्राह्मण समाज महासभा की महत्वपूर्ण बैठक 14 जून 2026 को ओंकारेश्वर स्थित नजर निहाल आश्रम (नित्यानंद आश्रम) में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ऋषिराज जी के जयकारों के साथ हुआ तथा महासभा के अध्यक्ष एवं संरक्षक का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।बैठक में मंदसौर में समाज के एक व्यक्ति द्वारा धर्मार्थ उद्देश्य से भूमि दान किए जाने के बाद उसी परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा भूमि के पुनः अधिग्रहण को लेकर उत्पन्न विवाद पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित समाजजनों ने इस घटनाक्रम की घोर निंदा करते हुए इसे समाजहित के विरुद्ध बताया।बैठक का प्रमुख विषय ओंकारेश्वर में समाज की धर्मशाला निर्माण योजना रहा। महासभा कई वर्षों से धर्मशाला निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि क्रय करने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में 14 जून को ओंकारेश्वर क्षेत्र में धर्मशाला निर्माण हेतु पांच अलग-अलग स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी भूमि धर्मशाला निर्माण की दृष्टि से उपयुक्त पाई गईं।भूमि अवलोकन के उपरांत उपस्थित समाज बंधुओं ने धर्मशाला निर्माण की आवश्यकता, भविष्य की योजनाओं एवं भूमि चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा प्रस्ताव पारित किया। अब मध्य प्रदेश सिखवाल ब्राह्मण समाज महासभा अंतिम निर्णय लेते हुए यह तय करेगी कि धर्मशाला निर्माण के लिए किस स्थान की भूमि क्रय की जाएगी।बैठक में महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास (कुक्षी), संरक्षक चंद्रप्रकाश पुरोहित (रतलाम), जगदीश शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, बसंत पंड्या, विजय उपाध्याय, सभी उपाध्यक्षगण, महेश तिवारी, भरत तिवारी, सहसचिव रविन्द्र पांडेय, कोषाध्यक्ष शिवकुमार पुरोहित, संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद सहित सदस्यगण जगदीश व्यास (इंदौर), अमन व्यास (रतलाम),

प्रवीण भट्ट (उज्जैन), अजय सिखवाल, सुनील सिखवाल (मंदसौर), कैलाश पांड्या (मंदसौर), चंद्रप्रकाश व्यास, मनीष उपाध्याय (रतलाम), पवन व्यास, युवराज शर्मा, सत्यनारायण व्यास (सनावद), निर्मल व्यास, कन्हैयालाल जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा ओंकारेश्वर में शीघ्र धर्मशाला निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *