बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन,जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा।

बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिजली बिलों में की गई भारी बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बिजली कार्यालय डंगनिया,में, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया

प्रदेश में बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का यह उग्र प्रदर्शन किया गयाबिजली की बढ़ी हुई दरों और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही जनता की लूट के विरोध में आज डंगनिया बिजली कार्यालय मुख्यालय के सामने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ज नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जनविरोधी नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया गया तथा स्मार्ट मीटर की प्रतिकृति को तोड़कर और पुतला दहन कर जनता के आक्रोश को व्यक्त किया गया।

बिजली बिलों की बढ़ोतरी से आम जनता और किसानों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *