बेंगू:स्वर्गीय भंवर लाल जोशी की तृतीय पुण्यतिथि पर स्वच्छता, धार्मिक अनुष्ठान एवं 501 फलदार वृक्षारोपण का संकल्प बेगूं।

चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं तहसील में स्थित , पूर्व विधायक एवं श्री जोगणिया माता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय भंवर लाल जोशी की तृतीय पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक कार्यक्रमों का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी संगम पर घाट स्वच्छता अभियान से हुई, जहां उपस्थित लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद जलीय जीवों के संरक्षण एवं सेवा भाव के तहत मछलियों को दाना खिलाया गया।इसके पश्चात त्रिवेणी महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय भंवर लाल जोशी की दिव्य आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की।इसी क्रम में श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चल रहे पाटोत्सव के समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत संस्थान कार्यालय में स्वर्गीय जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संस्थान ने ठुकराई चौराहे से श्रीनगर तक सड़क के दोनों ओर 501 फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। संस्थान द्वारा बताया गया कि वर्षा ऋतु के दौरान इन पौधों का क्रमबद्ध रोपण किया जाएगा तथा उनकी समुचित देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, मेड़केश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास जी महाराज, कन्हैयालाल मेवाड़ा, रमेश गुर्जर, सूरजमल गुर्जर, सीताराम धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, दिनेश सनाढ्य, डॉ. श्याम बिहारी दिनकर, महेंद्र सोलंकी, महेश सोनी, प्यारचंद सोनी, सांवरमल शर्मा, नारायणलाल शर्मा, राजभगत सिंह राठौड़, कन्हैयालाल जैन, रामप्रसाद वैष्णव, गोपाल पालीवाल, रामेश्वरलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं वेद विद्यालय के बटुक उपस्थित रहे।संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने कहा कि स्वर्गीय भंवर लाल जोशी का जीवन समाज सेवा, धर्म और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संस्थान निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *