राजस्थान भीलवाड़ा में श्रृंग ऋषि जयंती,गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 25 जून तक अगर कोई समाज जन आमंत्रित पत्र में किए गए विज्ञापन भी देना चाहता है तो श्रृंगी ऋषि महोत्सव समिति ने सिखवाल समाज के सभी सदस्यों एवं समाजबंधुओं को सूचित किया है कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई 2026, बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।महोत्सव के अवसर पर स्मारिका, पंपलेट एवं कूपन प्रकाशित किए जाएंगे। समिति ने समाज के व्यवसायियों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं समाजबंधुओं से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन देकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में सहभागिता निभाएं।समिति के अनुसार विज्ञापन देने के इच्छुक समाजबंधु 25 जून 2026 तक समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सचिव मोहनलाल पांड्या (फलौदी) – 9460353911 एवं कोषाध्यक्ष राधेश्याम व्यास (कासोरिया वाले) – 9413357393 से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।समिति ने समाज के सभी सदस्यों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।जय ऋषिराज! जय माता शांता!— विनोद सुखवालमीडिया प्रभारीश्रृंगी ऋषि महोत्सव समिति, भीलवाड़ामो. 9529996363
भीलवाड़ा में श्रृंग ऋषि जयंती,गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू,गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई 2026, बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।













Leave a Reply